हेल्पकेर फाउंडेशन द्वारा 19 वें वर्ष गांठ के मौके पर महात्मा गांधी सम्मान एवोर्ड और व्हीलचेयर क्रिकेट टुर्नामेच का शानदार आयोजन हुआ।


संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई


मुंबई : मुंबई के बांद्रा इस्ट कॉलगेट ग्राउंड में हेल्पकेर फाउंडेशन के फाउंडर शबनम शैख साहिबा द्वारा हेल्पकेर फाउंडेशन के 19 वें वर्ष गांठ के पुरनुर मौके पर महात्मा गांधी सम्मान एवोर्ड और पहली बार विकलांगों के लिए स्पेशल व्हीलचेयर क्रिकेट टुर्नामेच का शानदार आयोजन हुआ।


इस मौके पर मुख्य महेमानों में जाहिद युनुस खान, दैनिक मुंबई हलचल के संपादक, भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के महाराष्ट्र अध्यक्ष और पत्रकार संघ वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट, दिलशाद एस खान, माहीम हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सोहैल खंडवानी, अजय दुबे, पिंकी पंजाबी, फेमिदा पानवाला, साजीद कुरेशी, के साथ साथ कई नामी गिरामी सख्सियात मौजूद रहे।


मिडिया टीम में आमना-सामना मिडिया नेटवर्क के राशिद अजीम, शाहीन पटेल, दैनिक मुंबई हलचल के वरिष्ठ पत्रकार शोएब म्यानुंर, सलामत शैख, के साथ कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।


व्हीलचेयर क्रिकेट टुर्नामेच में विकलांगों की दो टीमों ने हिस्सा लिया इंडिया ब्लू और इंडिया येल्लो दोनों ही टीमों में क्रिकेट का अच्छा मेच हुआ।  इंडिया ब्लू रनर अप हुए और इंडिया येल्लो विजेता बने विजेता टीम को आए हुए महेमानों के हाथों से ट्रोफी कप देकर सम्मान किया गया। मैन ऑफ द मैच प्लेयर को भी महेमानों के हाथों से ट्रोफी देकर सम्मान किया गया। सभी खिलाड़ियों की होंसला अफजाई के लिए महात्मा गांधी सम्मान एवोर्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया गया।


साथ ही साथ मुंबई शहर के शोस्यल वर्कर, शोस्यल एक्टिविस्ट, पत्रकार साथियों को भी हेल्पकेर फाउंडेशन के फाउंडर शबनम शैख द्वारा अच्छे कामों की सारहना करते हुए महेमानों के हाथों महात्मा गांधी सम्मान एवोर्ड और सर्टिफिकेट देकर विशेष सम्मान किया गया।


टुर्नामेच और एवोर्ड सम्मान के बाद हेल्पकेर फाउंडेशन के फाउंडर शबनम शैख द्वारा आए हुए सभी महेमानों का आभार व्यक्त किया गया।


इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए हेल्पकेर फाउंडेशन की पुरी टीम ने अपनी महेनत से इसे कामयाब बनाने में कामयाब हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने