बलरामपुर। झारखंड में कांग्रेस नेता के घर ईडी के छापे में दो सौ करोड़ रूपए से अधिक रूपये के बरामदगी के मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन के क्रम में पार्टी कार्यालय अटल भवन से वीर विनय चौक तक प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया । सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आज कांग्रेस भष्ट्राचार का पर्याय हैं देश को कांग्रेस और उनके नेताओं से कोई उम्मीद नहीं है हाल के चुनावों में हम यह देख चुके हैं। कांग्रेस नेता के घर २२५ करोड़ से अधिक रूपये ईडी की कार्रवाई में बरामद हो चुके हैं और अभी और रूपए बरामद हो सकते हैं जनता की गाढ़ी कमाई के धन को कांग्रेस शासित प्रदेशों में उनके नेताओं द्वारा लूट कर तिजोरी में रखा जा रहा है । उनको जनता की पाई पाई लौटानी पड़ेगी और देश को इसका जवाब देना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लूट और भष्ट्राचार के विरोध में यह धरना प्रदर्शन और पूतला फूंकने का कार्य किया गया है कांग्रेस के कारनामों से सभी अवगत हैं। सभी को कांग्रेस से सवाल‌ करना चाहिए। उक्त अवसर पर सदर विधायक  पल्टूराम , जिला महामंत्रीवरूण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी,  सुनीता मिश्रा , डीपी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, झूमा सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी , मंजू तिवारी , साधना पांडे , सुधा पांडे, अमन बसंल,  अक्षय शुक्ला, जयंत सिंह धर्मू, संतमणि, सुभाष पाठक , राघवेन्द्र कांत सिंह, नंदलाल तिवारी, विनोद गिरी, संजय शुक्ला, शुभेंद्र गौरव, अंकित त्रिपाठी, अंशुमाली, डा राकेश चंद्र सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हिंदी संवाद न्यूज़ से
     वी. संघर्ष की रिपोर्ट
           बलरामपुर
   

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने