सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न


लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2023

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में आज मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ का चुनाव वर्ष-2023 सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री कपिल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ चुनाव में पहली बार निर्विरोध निर्वाचित होकर रचा इतिहास। उपाध्यक्ष पद के लिए श्री निखिल मिश्रा एवं श्री राजेश कुमार यादव निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर श्री राजकुमार निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री के पद पर श्री राजेश भारती, कोषाध्यक्ष पद पर श्री सलीम अंसारी ने जीत हासिल की। इसके अलावा श्री अम्बुज शुक्ला संगठन मंत्री, श्री प्रणव शुक्ला प्रचार मंत्री, श्री हरि प्रसाद नैथानी ऑडिटर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
संघ के कार्यकारिणी सदस्य के पद पर श्री राजा भारती, श्री रवि कुमार, श्री पंकज कुमार यादव, श्री आशीष कुमार, श्री उमेश कुमार एवं श्री बृज मोहन पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
यह जानकारी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कपिल सिंह ने आज यहां दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने