नान इण्टरलॉक कार्य के चलते अवध एक्सप्रेस निरस्त रहेगी


*गोंडा मनकापुर से हिंदी संवाद न्यूज़ ब्यूरो हेड शिवमंगल शुक्ला की खास रिपोर्ट*

लखनऊ। पश्चिम रेलवे के मुम्बई मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर नान इण्टरलॉक कार्य होने के कारण अवध एक्सप्रेस जहां निरस्त रहेगी वहीं गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेन रहेगी निरस्त बांद्रा टर्मिनस से 4 नवम्बर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस। बरौनी से 3 एवं 7 नवम्बर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस। शार्ट टर्मिनेशन - गोरखपुर से 1 नवम्बर को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन वापी से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस से 3 नवम्बर को चलने वाली 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी से चलाई जायेगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से वापी तक निरस्त रहेगी।


इन ट्रेनों का मार्ग विस्तार दादर तक बांद्रा टर्मिनस से 2 नवम्बर को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी । कानपुर सेण्ट्रल से 1 नवम्बर को चलने वाली 22443 कानपुरसेण्ट्रल - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी। बांद्रा टर्मिनस से 3 नवम्बर को चलने वाली 22444 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेण्ट्रल एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी । बांद्रा टर्मिनस से 5 नवम्बर को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी। बांद्रा टर्मिनस से 6 नवम्बर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से चलाई जायेगी । इन ट्रेनों का यात्रा विस्तार बांद्रा टर्मिनस से दादर तक किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने