अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवारा का महात्मा गांधी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा एवम चित्र पर माल्यार्पण और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई,प्रभात फेरी के साथ समापन हो गया।
       सोमवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम चंद्र उपाध्याय , नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी अकबरपुर फौवारा तिराहा से गांधी चौक शहजादपुर तक निकाला गया। प्रभात फेरी में शामिल नेताओं ने महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
      गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा की विचार धारा आज भी दुनियां के लिए प्रासंगिक हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर गांधी जी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को जन्म दिन पर नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।
            भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनियां का मार्ग दर्शन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम चंद्र उपाध्याय ने बापू को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। उपरोक्त कार्यक्रम में डाक्टर आनन्द बहल गया प्रसाद वर्मा, बजरंगी पाठक,सभासद प्रदीप मिश्र रिंकू, अरविंद सिंह डिंपू, ज्ञान कुमार मोदनवाल , सत्यम ओझा,सुनील राजभर, प्रेम चंद वर्मा ,उमा शंकर सिंह , ध्रुव कुमार त्रिपाठी , अभिषेक सिंह यादव, संजय तिवारी,संतोष सिंह, राम धनी सोनकर , नवनीत मद्धेशिया , रवींद्र वर्मा, विजय कन्नौजिया, ऋषभ मेहरोत्रा, विनोद सोनी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने