मथुरा। छाता ,द स्मार्ट ग्रुप द्वारा स्वर्गीय मुरली पाटिल की याद में षष्ठम गणपति महोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ बोहरे जी वाटिका से प्रारम्भ कर नगर में बैंड बाजो के साथ भृमण करती हुई रत्नेस्वर महादेव मंदिर पर गणपति बप्पा जी को विराजमान किया गौरव अविरल शास्त्री द्वारा गणपति स्थापना पूजा विधि विधान से सम्पन्न कराई गई संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी जयन्त ने बताया गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति जी की स्थापना की गई जिसमें सनातन धर्म प्रेमी महिला पुरुषों ने गणपति पूजा में पूजन कर गणपति बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त किया शोभायात्रा में शुभम वार्ष्णेय द्वारा भाजपा नेता दिगम्बर चौधरी जी व नगर पंचायत छाता प्रतिनिधी फाल्गुण सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया गया ।यात्रा में शुभम वार्ष्णेय निखिल वार्ष्णेय लखन कुमार आदित्य वार्ष्णेय भारत सोनी ललित कुमार सोनी पवन सोनी चंदू गुप्ता टीपू अमन प्रदीप लोकेश भानु मुकेश जादौन विष्णु सिंह बंटी पांचाल आदि सैकड़ो लोगो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know