राजकुमार गुप्ता आगरा। अंखड भारत हिन्दू संस्थान के पदाधिकारियों एवं सैकडो कार्यकर्ताओं ने आज़ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित अपर नगर मजिस्ट्रेट दुतीय को जिलामुख्यालय कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया।

सम्बोधित ज्ञापन में प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर ने कहा कि आगरा हरी पर्वत थाना अन्तर्गत घटिया आजम खां के क्षेत्र में चारसू दरवाजा में अवैध मस्जिद निर्माण चल यहा है। जिसमें दूसरी मंजिल के लिए पिलर तैयार हो रहे हैं। अतिक्रमण कर छत का छज्जा चार फीट आगे निकाल दिया हैं। तथा मसजिद से सटी गली में लगी स्ट्रीट लाइट को मुस्लिम समाज के आंवछनीय तत्त्वों ने खराब कर दी तथा लाईट सिस्टम गायब कर दिया हैं। मस्जिद की नालियों में हड्डियां डाल देते हैं, जिन्हें कुत्ते नालियो से निकालकर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में बिखरते हैं। परिणाम स्वरूप हिन्दू समाज की व्यक्तिगत एवं धार्मिक आस्थाओं पर भावनाओं पर हमला‌ होता‌ है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थलों के निर्माण अथवा जिर्णोद्धार के लिए जिलाधिकारी की अनुमति होना बेहद आवश्यक है। लेकिन अवैध मस्जिद निर्माण कर्ताओं इमरान, फरहान और इसतगओ के पास जिलाधिकारी का अनुमति पत्र नही है। इसलिए अखंड भारत हिन्दू संस्थान जिलाधिकारी से मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से इस अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाये तथा अवैध रूप से मस्जिद का विस्तार करने के दोषी इमरान, फरहान और इसतगओ को रासुका में पाबंद किया जाये
तथा प्रशासन इस अवैध मस्जिद निर्माण को जनहित में कानूनहित में न्यायहित में तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाये। ऐसा नही होने पर संगठन चुप नही बैठेगा।आंदोलन करने की रणनीति पर संगठन अपनी रणनीति बनाने को बाध्य होगा।

कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा महानगर अध्यक्ष युवा मंच एवं पूनम राठौर अध्यक्ष महिला मंच ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य रूप से प्रमुख वक्ता के रुप में प्रशासन के समक्ष विषय विजय चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष ने रखा। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेन्द्र, सुरीला, हीरालाल अंडेवाले, प्रमोद चौधरी, दिनेश लाल कुशवाह, विजय दिवाकर, ईश्वर वर्मा, बबीता शर्मा, महासचिव विमला बघेल, काजल चौहान आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने