जैदपुर बाराबंकी - उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति 2022-23 के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य विधायक अभय सिंह, शशांक वर्मा, गौरव रावत, मनीषा अनुरागी, इंजीनियर सचिन यादव सहित अन्य सदस्यों की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को विधानसभा ज़ैदपुर क्षेत्र के जरहरा स्थिति गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौआश्रय  स्थल में जल भराव की स्थिति को देखते हुए नाराजगी जताई तथा उन्होंने भूसा तथा हरा चारा के संबंध में भी जानकारी लिया। इसके बाद प्राक्कलन समिति की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए ओपीडी, फार्मेसी, एक्स-रे रूम सहित परिसर की साफ सफाई की जांच किया गया। जिसमें प्राप्त हुई कर्मियों को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार सरोज को जल्द सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद प्राक्कलन समिति की टीम द्वारा नगर पंचायत जैदपुर परिसर में पहुंचे। जहां पर सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नगर में संचालित विकास योजनाओं के बारे में जानकारी किया तथा काशीराम कॉलोनी आवास के मार्ग के मरम्मतीकरण, नगर में साफ सफाई, ब्लीचिंग चूना के छिड़काव इत्यादि के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान जैदपुर विधायक गौरव रावत ने नगर में विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों के प्रति नागरिकों से जानकारी लिया। जिसमे उपस्थित लोगों ने जमीनी हकीकत पर कोई कार्य न कराए जाने की बात कही गई। जिसपर अधिशासी अधिकारी से धरातल पर कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए। वही सभापति ने नगर पंचायत परिसर में बने शौचालय में फैली गंदगी के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की जब नगर पंचायत परिसर में ही गंदगी है तो नगर का क्या होगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर में विकास कार्य साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने