महिला आरक्षण बिल हमारे प्रिय नेता राजीव गांधी का अधूरा सपना था अब उसके सदन के दोनों सदनों में पास होने पर स्व. राजीव गांधी का सपना पूरा होगा। महिला आरक्षण बिल हमारा था हमारा रहेगा, आज कांग्रेस पार्टी ही की देन हैं कि पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देकर आज पूरे देश में 15 लाख हमारी महिलाऐं प्रधान, बी.डी.सी., जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद् में विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर ग्रामीण और नगरीय सरकारे चला रही हैं, अब महिला आरक्षण विधेयक लागू होने पर देश और प्रदेश की सरकार चलाने में देश की आधी आबादी की भागीदारी होगी, यह बात आज कांग्रेसजनो को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता को बतानी होगी।
उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर कांग्रेसजनों की कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत् आयोजित बैठक में कांग्रेसजनों के बीच कही बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता तनुज पुनिया मुख्य रूप से मौजूद थें।
नारी शक्ति वन्दन बिल पर चर्चा करते हुए पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस का सपना था यह बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक हैं इसे तत्काल पारित करवाकर लागू किये जाने की जिम्मेदारी देश की सरकार की हैं लेकिन हम कांग्रेसजनो की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि हम देश की आवाम को यह बतायें कि महिला आरक्षण विधेयक हमारा था पहली बार यह बिल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी लेकर आये थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया ने कहा कि विगत् दिनो हुई भारी बारिश के कारण सम्पूर्ण जनपद में एक ऐसी जल प्रलय आयी जो आजादी के बाद नही आयी थी इसमें लोगों के घरो में पानी भरा, किसानों की फसल बर्बाद हुई, मकान गिरे लोगों की जिन्दगी गयी अब पानी घटने से थोड़ी जिंदगी सामान्य हुई ऐसे में आप जब आपके बूथ पर राजस्व कर्मी नुकसान का सत्यापन करने आये तो आप अपने बूथ के ग्रामवासियों की मदद करके उनके नुकसान का सही आकलन करवाकर उन्हें उचित मुआवजा दिलवायें और उनसे बात करके अपने बूथ और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने विधानसभा रामनगर एवं जैदपुर की बूथ समीक्षा में आये कांग्रेसजनो से मुखातिब होते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस पार्टी की सोच है जिसे आज भाजपा अपना बता रही हैं हमें पूरी जिम्मेदारी से यह बात आवाम को बतानी है कि आज भी इस बिल के समर्थन में कांग्रेस पार्टी है और हम सरकार से जल्द से जल्द लागू करने की मांग करते हैं।
बैठक को मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, ज्ञानेश शुक्ला, अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी ने सम्बोधित किया



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने