राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 04 चालू कार्यों हेतु 40 करोड़ 07 लाख 25 हजार रूपये की धनराशि की गयी आवंटित


लखनऊः 15 सितम्बर, 2023
उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत 04 चालू कार्यों हेतु रू0 40 करोड़ 07 लाख 25 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 04 चालू कार्यों में जनपद शाहजहांपुर में पुवायों निगोही तिलहर जैतीपुर-दातागंज-बदायूॅ मार्ग (राज्य मार्ग सं0-126) के चौ0 76.567 से 83.567 तक (लम्बाई 7.00 किमी0) (जनपद शाहजहांपुर सम्भाग) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू. 04 करोड़ 78 लाख, शाहजहांपुर में लिपुलेक भिण्ड मार्ग (राज्य मार्ग सं0-29) के चौनेज 468.750 से 497.050 तक (लम्बाई 28.30 किमी0) मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 15 करोड़ व शाहजहांपुर में पुवायॉ-निगोही-तिलहर-जैतीपुर-दातागंज-बदायूॅ मार्ग (राज्य मार्ग सं0-126) के चौनेज 48.600 से 71.567 तक (लम्बाई 22.85 किमी) चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 17 करोड़ 34 लाख तथा रायबरेली में रायबरेली-डलमऊ-फतेहपुर मार्ग (राज्य मार्ग सं0-13ए) के कि0मी0 4.350 से कि0मी0 5.050 (लम्बाई 0.700 कि0मी0) का चार लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व आबादी भाग में यू-टाइप ड्रेन कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 95 लाख 25 हजार (कुल रू0 40 करोड़ 07 लाख 25 हजार) की धनराशि आवंटित कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त-पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाय। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनाराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के संपरिक्षित लेखाा निर्धारित समयावधि में कार्यालय महालेखाकार, उ0प्र0, प्रयागराज एवं शासन को उपलब्ध करा दिया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने