चीनी मिल महोली में दुकान ,मकान खाली कराने को लेकर अधिकारियों ने थमाया नोटिस
चीनी मिल की जमीन पर रह रहे परिवारों व दुकानदारों में मचा हड़कंप
महोली (सीतापुर) बंद पड़ी चीनी मिल के अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहित किए जाने के उद्देश्य से कालोनियों में रह रहे लोग व दुकानदारों को आवास व दुकान खाली किये जाने का नोटिस थमा दिया है।जिससे लोगों के सामने गुजर-बसर की समस्या खड़ी हो गई है जिसके सापेक्ष एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ निवासी पुष्कर गुप्ता के द्वारा तीन बिंदुओं पर आरटीआई के जरिए सूचना मांगी है। सूचना के तहत शुगर मिल की स्थापना वर्ष व किन-किन गाटा संख्या पर शुगर मिल स्थापित की गई है, भूमि अधिग्रहित किए जाने की तिथि व उस दौरान जारी की गई अधिसूचना मांगी है। इसके अलावा गाजीपुर के फसली वर्ष 1428 से 1433 तक खाता संख्या 000 86 पर गाटा संख्या 235, 239, 247, 249, 252, 254, 265, 267, 269 का अधिग्रहण चीनी मिल के लिए किया गया है अथवा नहीं जिसकी अधिसूचना समेत प्रकाशन की तिथि दिलाए जाने की मांग की है। पुष्कर गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल के कर्मचारी अपना रिकॉर्ड सार्वजनिक न करके आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूचना के अधिकार के तहत तीन बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी गई हैं जो उपलब्ध होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know