उतरौला( बलरामपुर)आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला गांधी नगर  निवासी पल्टू राम प्रजापति को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा इकाई जनपद बलरामपुर का जिला मुख्य संरक्षक बनाया गया है।
 पल्टू राम प्रजापति को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय प्रजापति महासभा इकाई जनपद बलरामपुर का जिला मुख्य संरक्षक मनोनीत किया है। पल्टू राम प्रजापति के मनोनयन पर स्थानीय प्रजापति समाज के लोगों सहित स्थानीय लोगो ने शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला मुख्य संरक्षक पल्टू राम प्रजापति ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करके प्रजापति समाज को एकजुट करना हमारा मुख्य कर्तव्य और उद्देश्य है। नवनिर्वाचित जिला मुख्य संरक्षक पल्टू राम प्रजापति को शुभकामनाएं देने वालों में आनंद प्रजापति एडवोकेट,भूषण लाल प्रजापति, अवध राम प्रजापति, राम लल्लन प्रजापति, नवीन कुमार प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, बृजेश कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति, कौशल कुमार प्रजापति,अनिल कुमार गुप्ता पत्रकार,प्रभात कुमार गुप्ता,सचिन कुमार गुप्ता, बबलू पटवा, बबलू अग्रवाल,उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिव कुमार कसौधन,देवानंद गुप्ता, अरविन्द कसौधन, राजू गुप्ता आदि शामिल रहे।
असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने