केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के बूथ पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर में 

धार जिले से हजारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे
 
30 जुलाई को इंदौर के मां कनकेश्वरी देवी गरबा मंडल ग्राउंड पर होगी विशाल जनसभा,धार से 500 वाहनों से पहुंचेंगे पदाधिकारी

धार। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 30 जुलाई को दोेपहर 12 बजे इंदौर के परदेशीपुरा स्थित मां कनकेश्वरी गरबा मंडल ग्राउंड पर भाजपा के बूथ पदाधिकारियोें के विशाल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि सम्मेलन में धार जिले से 500 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों से 5 हजार भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 30 जुलाई को इंदौर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में  20 से अधिक श्रेणी के पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने