संवाददाता पंकज कुमार अंबेडकर नगर जिले थाना जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम अकथरा नरायनपुर में बीती 28 दिनांक को दिन दोपहर में विपक्षियों ने पीड़ित के आवासीय छप्पर में आग लगा दी जिससे आवासीय छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया और उसमें रखा भूसा,गेहूँ व बगल में स्थित पेड़ भी जलकर भस्म हो गया ।पीड़ित की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ परन्तु तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक न कोई गिरफ्तारी कर सकी। और न कोई ठोस कार्यवाही जिससे पीड़ित और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि पीड़ित श्रवण निषाद पुत्र जयंत कुमार ने जब आग की लपटें देखी तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने दौड़ा तो वहां विपक्षी बृजभान उर्फ देवेन्द्र पुत्र रामप्यारे मौजूद थे । पीड़ित ने जब हल्ला गुहार लगाई तो विनोद कुमार पुत्र रामप्यारे,रवि उर्फ रविंदर पुत्र राम प्यारे व गुलशन उर्फ इंद्रजीत पुत्र विनोद भी सामने आ गए और ब्रजभान के साथ उपरोक्त तीनों लोग एक राय होकर पीड़ित को गाली गुप्ता,जान से मार डालने की धमकी देते हुए अपने हाथों में अवैध असलहा लिए खदेड़ लिए जिससे पीड़ित अपने आवासीय छप्पर की आग बुझाने भी नहीं पाया । विपक्षीगणों के खदेड़ने से भयभीत पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा परंतु गांव वालों के इकट्ठा होते-होते सब कुछ जलकर खाक हो गया । मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आवासीय छप्पर और उसमें रखी सब सामान जलकर राख हो चुकी थी । घटना स्थल पर जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो उपरोक्त चारों लोग पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए से भाग लिए । पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या धारा 352,435, 506 ipc में मुकदमा दर्ज कर लिया ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने