सरयू जयंती पर 6 जगहों पर फूलबंगले की झांकी-महाआरती
 ▪️भव्य रोशनी और फूलों की सुगंध के बीच सरयूतट; राम की पैड़ी पर लाखों की भीड़
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या।
======== अयोध्या में आज सरयू जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सरयूतट और राम की पैड़ी पर 6 स्थानों पर भव्य सरयू महा आरती और फूल बंगले की झांकी का आयोजन किया गया है। सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र आंजनेय सेवा संस्थान का सरयू महोत्सव है जिसके मुख्य पर्व पर आज 125 किलों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध से सरयू मैया का अभिषेक होगा।।  
         सरयू जयंती समारोह शाम 5 बजे देश के प्रसिद्ध कथा चाक राजन महाराज की कथा से आरंभ होकर मध्य रात्रि तक चलेगा। समारोह में आयोजन समिति के सरंक्षक और श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास और समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की ओर से अयोध्या के सभी प्रमुख धमार्चार्यों और राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने