जौनपुर। रसूलाबाद चौकियां मोड़ रेलवे पुल के नीचे मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित
जौनपुर। भण्डारी स्टेशन के निकट रसूलाबाद अकबरपुर आदम शीतला चौकियां क्षेत्र में जाने वाले मार्ग के रेलवे पुल के नीचे बरसात का पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह से बाधित हुआ है। रात दिन हुई बरसात से अकबरपुर आदम क्षेत्र स्थित रेलवे पुल के नीचे मार्ग पर पानी भर गया, जिससे स्टेशन चौकियां मार्ग पर दोनो तरफ से ढलान तथा पानी निकासी की व्यवस्था न होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को धीरे धीरे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। जब पानी अधिक भर गया तो लोग उधर से आवागमन बंद कर दिए। लोगों का कहना है कि जल निकासी न होने से बरसात भर मुसीबत झेलनी पड़ेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know