उत्तर प्रदेश
जनपद-महराजगंज आनन्दनगर(महराजगंज)।जनहित किसान पार्टी के युवा मोर्चा महराजगंज के जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत आनन्दनगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विन्द्रेश चौरसिया ने अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्ति दाखिल किया।उन्होंने कहा कि 2012 के चुनाव में अनारक्षित,2017 में अनारक्षित,5 दिसम्बर 2022 को जारी आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग किया गया था।वर्तमान सत्र 2023 में जारी आरक्षण में किसी भी वर्ग के महिला के लिये आरक्षित किया गया है।इसमें भी एक तरह से सामान्य वर्ग को ही मौका दिया गया है यह सरासर गलत है।ऐसा बार बार स्थानीय सत्ता पक्ष के नेताओ द्वारा किया जा रहा है।जब से यह नगर पंचायत बना है तब से अन्य वर्ग को आरक्षण नही दिया गया जो कि नियम के तहत यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग होना चाहिये।इस नगर पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसँख्या बहुत अधिक है। 5 दिसम्बर 2022 को जारी सूची में नगर पंचायत आनन्दनगर जनपद महराजगंज को अन्य पिछड़ा वर्ग किया गया था जिसमे कोई आपत्ति नही की गई थी क्योंकि निष्पक्ष और सही था।
विंद्रेश चौरसिया नें जिलाधिकारी महराजगंज और प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग स्थानिय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से आग्रह है कि निष्पक्ष तरीके से आरक्षण जारी करवाने की कृपा करें ताकि आम जनमानस को शासन प्रशासन पर विश्वास कायम रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने