जौनपुर। शादी का झांसा देकर दुराचार, केस दर्ज

जौनपुर। मनरेगा मजदूरी करने वाली युवती को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देते हुए गांव के एक युवक ने उसके साथ नाजायज सम्बंध बनाए। इस दौरान मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ तीन महीने से दुराचार करता रहा। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर परिवार में कलह का माहौल बन गया।
         
उधर युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। पीड़िता की थाने पर सुनवाई न होने पर क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी युवती मनरेगा में मजदूरी करती है। लगभग तीन महीना पहले वो काम करने के लिए पहुंची थी। जहां गांव का युवक राजेश पुत्र अच्छेलाल ने खुद को सोंधी शाहगंज ब्लाक का कर्मचारी बताते हुए महिला से नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि उसे बड़े बड़े सपने दिखाकर युवक ने बहला फुसलाकर महिला के साथ शारीरिक सम्बंध स्थापित किए। जिसकी वीडियो क्लिप बनाकर महिला को उसे वायरल करने की धमकी देते हुए बराबर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महीनों से चल रहे इस गुनाह की खबर ग्रामीणों और महिला के परिजनों तक पहुंची तो परिवार में हंगामा खड़ा हो गया। परिवार के लोग उसे घर में रखने को तैयार नहीं, पति प्रताड़ित करने लगा। महिला ने युवक को पारिवारिक कलह को बताते हुए शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक महिला से शादी न करने और दबाव बनाने पर मारने पीटने की धमकी देने लगा। थक-हार कर पीड़िता ने युवक के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, जहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी चोब सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र अच्छेलाल निवासी सिधाई पर दुराचार और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले जांच में जुटी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने