जौनपुर। परशुराम भगवान मंदिर का स्थल निर्धारित करने आ रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

महराजगंज,जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी दिनांक 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को जनपद में आगमन हो रहा है। जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे ने दी। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी के जनसंपर्क कार्यालय जगतगंज में सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों दिन में समय 11:00 बजे किया जाएगा। इसके बाद महराजगंज ब्लाक अंतर्गत भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण होगा, जिसकी जगह निर्धारित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं उनका स्वागत प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय के निवास स्थान नाथ निकेतन नाहरपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ है और स्थान देखने के बाद बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के पैतृक निवास अर्शिया पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे और वहां से निकलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विनय मिश्र ग्राम बेलहटा के यहां त्रयोदशाह कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय, स्वामी श्याम जी महराज, श्याम मिश्र, नगेंद्र मिश्र, सुरेंद्र नाथ तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, राजेंद्र मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र उपाध्याय, रजनीश शुक्ला, संतोष तिवारी, सुनील मिश्र,रंकज मिश्र, संतोष मिश्र तथा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने