उतरौला(बलरामपुर) न्याय प्रणाली का विकेंद्रीकरण किए जाने से आम जन मानस को न्याय मिलना सुलभ हो जाता है। उक्त विचार ज़िला जज लल्लू सिंह ने नवनिर्मित अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के न्यायालय का उद्घाटन करते हुए कहा। 
उन्होंने कहा कि उतरौला के अधिवक्ताओं की बहुत पुरानी मांग अतिरिक्त न्यायालय की स्थापना को लेकर थी। इसपर कार्यवाही करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने इसकी मंजूरी देते हुए 5 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना जारी होने पर प्रथम अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला पद पर राबिन्स अलका की तैनाती कर दी। अधिसूचना जारी होने पर जिला जज लल्लू सिंह ने उतरौला आकर अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के न्यायालय का फीता काट कर उसका उद्घाटन किया। उसके बाद नवनियुक्त अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला को न्यायालय का पदभार ग्रहण कराया। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा व महामंत्री गयासुद्दीन खा ने जिला जज व नवनियुक्त अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला का स्वागत करते हुए कहा कि उतरौला में अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला न्यायालय की स्थापना में जिला जज परिवार का भारी योगदान रहा। समारोह को अधिवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, बाबू राम यादव, मोहम्मद मुस्लिम खा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव,आर डी चौबे,इसरत अबरार खा,सिया राम मिश्रा, शम्भू लाल, सुधीर कुमार शिव रतन लाल समेत तमाम लोगों ने सम्बोधित किया। 
जिला जज के साथ अतिरिक्त जिला जज, सीजेएम व क ई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने