जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल के जनपद आगमन पर सिंगरामऊ बॉर्डर से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उन्हें पार्टी का झंडा देते हुए टोपी लगाकर स्वागत किया। साथ ही नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया।
        
तत्पश्चात हिन्दी भवन में स्वागत समारोह हुआ, जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है, उसको हम अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ मिलकर पूरा करने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी को एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने का हमारा लक्ष्य है। हर बूथ पर 20 यूथ बनाकर समाजवादी पार्टी से हर जाति व धर्म को जोड़कर हमको 2024 का चुनाव जितना है। पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि डॉ अवधनाथ पाल एक कर्मठ, जुझारू एवं तेवरदार नेता हैं। निश्चित रूप से जिलाध्यक्ष पूर्व में रहे हैं और वर्तमान में हैं। उनकी कार्यशैली बहुत ही शानदार रही है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने