रेहरा बाज़ार /बलरामपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय के संयोजन में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार  रेहरा बाज़ार मंडल के अधीनपुर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
 अधीनपुर, रेहरा, बढ़या फरीदखाँ, भैरवा आदि आसपास गांव के लगभग 300 लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ लिया।
डॉ इमरान, डाक्टर अशरफ , डॉ नरेंद्र ,डाक्टर अजमी ने शिविर में आए हुए लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया। और निशुल्क दवा का वितरण किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक पार्टी न्याय सप्ताह मनाएगी। आंदोलन व राजनीतिक बयानबाजी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा के माध्यम से जनता से अपना जुड़ाव बढाएंगे। न्याय सप्ताह के तहत अलग-अलग स्थानों पर जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
इसी कड़ी में आज चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है जिसमें लोग जुड़कर सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट कर रहे हैं।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने