राजकुमार गुप्ता
वृन्दावन।।केशीघाट स्थित आरती घाट पर एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में माँ यमुना की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।आयोजन में मुख्य अतिथि दीपक कुमार (पुलिस महानिरीक्षक,आगरा) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा) को श्रीगंगा वाले बाबा महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के मध्य माँ यमुना की पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती कराई गई।
मुख्य अतिथि दीपक कुमार (पुलिस महानिरीक्षक,आगरा)ने कहा कि मेरा परम् सौभाग्य है, कि श्रीधाम वृन्दावन में कालिंदी के तट पर मुझे माँ यमुना की महाआरती करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।हम सभी को माँ यमुना की पवित्रता एवं सफ़ाई के लिए ये संकल्प लेना चाहिए, कि किसी भी प्रकार की गंदगी माँ यमुना में प्रवाहित नहीं करेंगे।साथ ही इनकी स्वच्छता के लिए कार्य करेंगे और लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा) ने कहा कि माँ यमुना महारानी हम सभी की आराध्य हैं। यहां देश-विदेश से श्रद्धालुगण एवं ब्रजवासी गण पवित्र यमुना जल का आचमन लेते हैं। आज आवश्यकता है, कि हम सभी यमुना महारानी पर विशेष ध्यान दें और इस पवित्र यमुना जल को गंदगी से बचाएं। एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी आगंतुक अतिथिगणों को उत्तरीय ओढ़ाकर
सम्मान करते हुए कहा कि नगर निगम,समाजसेवी संस्थाएं एवं जन सहयोग के माध्यम से हीं माँ यमुना स्वच्छ हो सकती हैं।यह सेवा करने का उत्तरदायित्व हम सबकी पहल से हीं संभव है।
केसी घाट पर बाबा गंगा वाले महाराज के नेतृत्व में पूजा-अर्चना के साथ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।समूचा केशीघाट माँ यमुना के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
कार्यक्रम में अर्थ स्टोन प्रोपर्टी लिंकर्स के डायरेक्टर धनंजय सिंह, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, विनय सिंह, राकेश सिंह,भाजपा नेता पंडित उदयन शर्मा,रामविलास चतुर्वेदी,सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ हर्षिता,ब्रह्मकुमारी बीके रोशनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल,बॉबी अग्रवाल,पंडित मदन गोपाल शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, अनिल अग्रवाल,मनोज गौतम,विष्णु शर्मा, थानाध्यक्ष विजय सिंह,निहित सिंह,निश्चय सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बनर्जी ने किया ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने