उत्तर प्रदेश,
जनपद-महराजगंज
आनंदनगर में 
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई
 0-भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के जरिए विष्णु मंदिर में स्थापित करायी गई
0--भगवान परशुराम का जयघोष पूरे फरेंदा तहसील में गूंजता रहा
0--भगवान परशुराम की निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रहा
0--गरीबों के दुःख को बांटना जिस दिन व्राह्मण सीख लेगा तो दुनिया में आपका साम्राज्य कोई रोक नहीं सकता है--विनोद मणि
फरेंदा,महराजगंज, अक्षय तृतीया पर जन्मे भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर आद्रवनवाशिनी मां भगवती दुर्गा के कोख में स्थित फरेंदा कस्बे में निकाली गई झांकी व भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहा। भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई झांकी व शोभायात्रा नौतनवां रोड होते हुए बाईपास के रास्ते होते हुए
 अम्बेडकर चौराहे पर पहुंच कर लोगों का आकर्षण रहा। वहां से होते हुए श्री श्री विष्णु मंदिर पहुंची और सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम को सफल होने का मिशाल पेश किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी ने कहा कि गरीबों के दुःख को बांटना जिस दिन व्राह्मण सीख लेगा तो दुनिया में आपका साम्राज्य कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि व्राह्मण मार्ग दर्शक रहा है। सभी वर्गों का नेता बने, एक वर्ग विशेष का नेता न बने। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि व्राह्मण संयमी सदाचारी और उदार होता है फिर भी अपने व्रह्मणत्व को संजोकर रखे। अरविंद मिश्र ने कहा कि व्राह्मण धर्म और संस्कार का महत्वपूर्ण ताकत होता है ‌। विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा व्राह्मण आज संगठित होकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सपा नेता अमित चौबे ने कहा व्राह्मण तपोबल के जरिए हमेशा बरियार रहा है।अखिलेदेव त्रिपाठी ने कहा कि अपने हिस्से का दीया खुद जलाना होगा। अंत में वृद्ध व्राह्मणो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम के महानायक अरूण चतुर्वेदी, मुकेश मिश्र, गौरीशंकर मालवीय, हृदय पाण्डेय, अरविंद दूबे, संतोष पाण्डेय, दीपांशु मणि, मनोज मिश्र,व विनय तिवारी, सहित अन्य विप्र श्रेष्ठ रहे। इस दौरान देवीशरन दूबे,गंगा पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव त्रिपाठी,अजय मणि, केशव मणि,दिलीप तिवारी, प्रमोद तिवारी, राजेश त्रिपाठी,रामसिंह,प्रमोद पाण्डेय, भारतेंदु मिश्र दयानंद पाण्डेय,सचिन त्रिपाठी, अमृत पाण्डेय, व रविन्द्र शुक्ल वेदनाथ मिश्र, विश्वामित्र मिश्र,व विकास पाण्डेय, विनय तिवारी, चुन्नु दूबे, व अरुणेश मणि, सहित धानी वृजमनगंज पुरन्दरपुर कोल्हुई रानीपुर बहादुरी भैया फरेंदा,कैम्पियरगंज के विप्र मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज के शिक्षक,आर,एन पाठक ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने