जौनपुर। रोजा इफ्तार का आयोजन

जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ0 सैफ हुसैन खान के निवास स्थान पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ0 सैफ के निवास स्थान जी.एच.के. हॉस्पिटल पर बीसवीं रमजान बुधवार के दिन रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में शहर के बड़े नमाजी और परहेज़ किस्म के लोगों ने हिस्सा लिया। बताते चलें कि हाल ही में डॉ0 सैफ को अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में कायाकल्प टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया गया था। डॉ0 सैफ खान के पिता डॉ0 जी.एच.के. खान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी रहे हैं। इसके साथ उनकी पत्नी डॉ0 अंबर खान एक बेहतर स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जिन्हें कई बार सामाजिक कार्यों में पुरस्कृत भी किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने