ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती, अक्षय तृतीया पर्व की दी बधाई

बहराइच
शुभम मिश्र

हिंदू पंचाग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान परशुराम की पूजा का विशेष महत्व होता है। परशुराम के भक्त इस दिन एक-दूसरे को बधाई देते हैं। जिला मुख्यालय में बहराइच अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों बड़े हर्षोल्लास के साथ परशुराम भगवान की जयंती मनाई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। पुराण में उल्लेख है कि इस दिन युगादि तिथियों की गणना होती है। सर्वप्रथम भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

दिलीप त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। समाज को आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी,शुभम शर्मा नगर अध्यक्ष, भ्रगुराम तिवारी,अशोक शर्मा, उद्देश्य शर्मा, राधिका रमण पांडेय,अरविंद शुक्ला,आशीष त्रिवेदी,लाल बहादुर तिवारी,दिलीप त्रिपाठी,पंडित शुभम मिश्र,राहुल शुक्ला आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।


सामाजिक एकता पर दिया जोरः इस वर्ष कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद भगवान परशुराम के जनमोत्स्व की भव्यता देखते ही बन रही थी। इस मौके पर शामिल जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए सभी को भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की बधाईयां दी।


सभी वर्ग के लिए भगवान परशुराम ने लड़ी लड़ाई- पंडित दीपक त्रिवेदी 

परशुराम जयंती के मौके पर ब्राम्हण समाज के आयोजन में बहराइच जिलाध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने भगवान परशुराम का पूजा अर्चना किया। समाज को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने जमदग्नि के यहां छठे पुत्र के रूम में जन्म लिया था। भगवान परशुराम ब्राह्मण कुल में जन्म लिया था। उन्होंने जो लड़ाई लड़ी वो सभी वर्ग के लिए थी।

जिला अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी अपने कार्यकर्ताओं के मिलकर गुल्लावीर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया तथा अखंड पाठ का सुभारंभ कर समापन पर आयोजित भांडारें की घोषणा की व घमंडी बाबा स्थित परशुराम भगवान की माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया,नानपारा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर माल्यार्पण किया। रिसिया स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर पहुंचकर भगवान परशुराम पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया वही नगर अध्यक्ष पंडित शुभम शर्मा द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे आए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेट किया। जिला अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने बताया कि 23अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने