अयोध्या,

राम मंदिर आंदोलन पर बनेगी फिल्म , मुख्य किरदार होंगे अरुण गोविल।

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन पर १९९२ के पूर्व से राम मंदिर निर्माण तक होने वाले आंदोलन पर आधारित एक फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में राम की भूमिका में दूरदर्शन के विश्व प्रसिद्ध सीरियल  रामायण के मुख्य किरदार अरुण गोविल राम की भूमिका में नजर आएंगे। शनिवार से शुटिंग होने से पहले अरूण गोविल प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन करने आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। 
फिल्म की शुटिंग मुख्य रूप से चार स्थानों पर की जायेगी जहां पर राम मंदिर आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में ढांचे का गिरना, राम मंदिर पर फैसला और राम मंदिर निर्माण को लेकर पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को मुख्य रूप से दर्शाया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने