केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 612.94
करोड़ रु0 की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कौशाम्बी महोत्सव-2023 का शुभारम्भ तथा सांसद
खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

प्रधानमंत्री जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया,
दुनिया में भारत का मान बढ़ाया: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

प्रधानमंत्री जी के ‘खेलो इण्डिया’ का मूल मंत्र स्फूर्त एवं निरोगी
शरीर और मजबूत मन बनाना, हमें इसे और आगे बढ़ाना चाहिए

प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण की सभी योजनायें उ0प्र0 की
जमीन पर उतारी, प्रदेश में घर-घर से गरीबी का उन्मूलन हो रहा

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उ0प्र0 विकास की राह पर चल पड़ा है,
राज्य में एक्सपे्रसवे का बड़ा जाल बिछाने का कार्य किया गया

प्रदेश सरकार ने जनपद कौशाम्बी के करेंटी पुल
का नाम वीरांगना दुर्गा भाभी के नाम पर किया

प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व गृह व सहकारिता मंत्री जी के
मार्गदर्शन में उ0प्र0 विकास की नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा: मुख्यमंत्री

बिना किसी भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ
प्रत्येक गांव, गरीब, किसान तथा नौजवान तक पहुंचाया जा रहा

गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद कौशाम्बी के बगल से होकर प्रयागराज जाएगा, जिससे
मेरठ से प्रयागराज की दूरी मात्र 08 घण्टे से भी कम समय मंे तय की जा सकेगी

प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में खेल का मैदान, प्रत्येक विकास खण्ड मंे मिनी
स्टेडियम तथा प्रत्येक जनपद में स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही

प्रधानमंत्री जी के ध्येय वाक्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को अपनाते हुए प्रत्येक
ग्राम पंचायत, नगर निकाय और जनपद को अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए


लखनऊ: 07 अप्रैल, 2023


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कौशाम्बी में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद के विकास से सम्बन्धित 612.94 करोड़ रुपये की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कौशाम्बी महोत्सव-2023 का शुभारम्भ तथा सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही, एक स्मारिका का विमोचन भी किया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने कौशाम्बी महोत्सव-2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर के समय में 16 महाजनपदों मंे से एक महाजनपद वत्स की राजधानी कौशाम्बी हुआ करती थी। उस समय मगध जैसे बहुत बड़े-बड़े जनपदों के विकास के बावजूद कौशाम्बी को सबसे समृद्ध माना जाता था। भगवान श्रीराम व कलिंग विजय के बाद सम्राट अशोक यहां आए थे। उन्होंने कौशाम्बी की महान वीरांगना स्वतन्त्रता सेनानी दुर्गा भाभी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वीरांगना दुर्गा भाभी ने  भगत सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का कार्य किया था। उन्हांेने कौशाम्बी के करेंटी पुल का नाम दुर्गा भाभी पुल रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना भी की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी सांसदों को सांसद खेल स्पर्धा कराने की पे्ररणा दी। यहां के सांसद श्री विनोद सोनकर ने कौशाम्बी के खिलाड़ियांे को सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से मंच प्रदान किया है। सांसद खेल स्पर्धा मंे लगभग 16 हजार खिलाड़ियांे ने आॅनलाइन पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया, जिनमें से 3,324  खिलाड़ियांे को पुरस्कृत किया गया है। सभी खिलाड़ियांे को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘खेलो इण्डिया’ का मूल मंत्र स्फूर्त एवं निरोगी शरीर और मजबूत मन बनाना है। हम सभी को इसे और आगे बढ़ाना चाहिए।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि देश में लोकतंत्र व आईडिया आॅफ इण्डिया नहीं आईडिया आॅफ डायनेस्टी खतरे में है, क्योंकि जनता ने परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है। प्रधानमंत्री जी ने देश के लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण के चंगुल से मुक्त किया और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया तथा दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण की सभी योजनायें इतनी बड़ी मात्रा में उत्तर प्रदेश की जमीन पर उतारी हैं, जिनसे आज उत्तर प्रदेश में घर-घर से गरीबी का उन्मूलन हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) के तहत प्रदेश मंे लाखों लोगों को घर देने का कार्य किया है। 02 करोड़ 61 लाख घरों मंे शौचालय बनाये गये हैं। 01 करोड़ 75 लाख माताओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किये गये हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि 10 लाख से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को पी0एम0 स्वनिधि योजना से जोड़ा गया है। स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 35 लाख परिवारों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने 2.5 करोड़ से अधिक किसानों को 52 हजार करोड़ रुपये प्रदान करने का कार्य किया है। हर गरीब को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज जनपद कौशाम्बी मंे 612 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का कार्य किया गया है। उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में विकास की राह पर चल पड़ा है। राज्य में एक्सपे्रसवे का बड़ा जाल बिछाने का कार्य किया गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा व गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश अनेक क्षेत्रों में प्रगति की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। जहां एक ओर भारत विगत तीन वर्षाें से 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भुखमरी से ग्रस्त है। सरकारें कैसे चलनी चाहिए, भारत दुनिया में इसकी नजीर प्रस्तुत कर रहा है। बिना किसी भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव, गरीब, किसान तथा नौजवान तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहुंचाया जा रहा है। एक ओर देश समृद्धि की ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर देश में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण बनाने का कार्य हो रहा है।
प्रदेश सरकार समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रही है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में कौशाम्बी महोत्सव और खेलकूद की प्रतिस्पर्धा सभी के सम्मुख है। विकास की प्रत्येक परियोजना का लाभ कौशाम्बी वासियों को प्राप्त होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे इस जनपद के बगल से होकर प्रयागराज जाएगा, जिससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी मात्र 08 घण्टे से भी कम समय मंे तय की जा सकेगी। जनपद कौशाम्बी से दिल्ली की दूरी भी मात्र 08 घण्टे में तय की जा सकेगी। प्रयागराज कुम्भ-2019 में कुछ मानक तय गये किये थे। प्रयागराज मण्डल से जुड़े सभी जनपदवासियों को प्रयागराज कुम्भ-2025 के लिए अभी से मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कौशाम्बी रामायण कालीन, बौद्ध कालीन और आधुनिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समेटे हुए है। सभी जानते हैं कि कौशाम्बी बौद्ध कालीन परम्परा से जुड़े हुए 16 महाजनपदों में से एक महाजनपद रहा है। ऐसी मान्यता है कि वन्य गमन के समय भगवान राम ने एक रात्रि इसी जनपद में व्यतीत की थी। शक्तिपीठ परम्परा के कड़ाधाम तथा माता शीतला के धाम की उपस्थिति के कारण प्रत्येक भारतवासी इस जनपद की ओर आकर्षित होता है। इलाहाबादी अमरूद कहा जाने वाला अमरूद वास्तव में कौशाम्बी का ही अमरूद है।
एक ओर कौशाम्बी के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को वैश्विक मंच पर कौशाम्बी महोत्सव-2023 के रूप में प्रस्तुत करने के लिए गृह मंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ है, वहीं दूसरी ओर सांसद खेल स्पर्धा में भागीदारी करने वाले विजेताओं को उनका आशीर्वाद मिला है। डबल इंजन की सरकार का पूरा सहयोग प्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्र के सभी युवाओं को प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में खेल के मैदान, प्रत्येक विकास खण्ड मंे मिनी स्टेडियम तथा प्रत्येक जनपद में स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ध्येय वाक्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को अपनाते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय और जनपद को अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए। वर्ष 2018 में कौशाम्बी महोत्सव में आने का अवसर प्राप्त हुआ था। आज यहां फिर आने का अवसर प्राप्त हुआ है। जो उत्साह उस समय देखने को मिल रहा था, वही उत्साह फिर से देखने को मिल रहा है। यह उत्साह अपनी परम्परा और विरासत को आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ जुड़ने का है।
इससे पूर्व, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने सांसद खेल स्पर्धा के विजेता 11 खिलाड़ियों को ट्राॅफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया  तथा यूथ एशियाड विजेता सुश्री सुनीता को कौशाम्बी खेलरत्न एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद मौर्य को कौशाम्बी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी की धरती पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं पवित्र कौशाम्बी की धरती माँ शीतला धाम, भगवान पदमप्रभु तथा तथागत बुद्ध एवं सूफी-संतों की धरती है। जनपद कौशाम्बी में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विकास कार्याें में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम को सांसद श्री विनोद सोनकर ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे0पी0एस0 राठौर, कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद कौशाम्बी प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
---------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने