राजकुमार गुप्ता 
वृन्दावन।लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में   स्वाभिमानी भारत विकास संघ के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें स्वाभिमानी भारत विकास संघ की संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मांडवी मिश्रा ने कहा कि हमारा संघ समूचे देश में लोक कल्याणकारी कार्यों को करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।इसके द्वारा "एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ कृष्ण" के 11 खंडों के प्रकाशन की भी योजना है।इसके अलावा हम लोग निर्धन व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी पूर्णतः समर्पित हैं।हमारी संस्था के द्वारा अशिक्षित व्यक्तियों को कानून की भी जानकारी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।ताकि कोई व्यक्ति उनका शोषण न कर सके।
स्वाभिमानी भारत विकास संघ के केंद्रीय निदेशक पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ (वृन्दावन) ने कहा कि राष्ट्र कल्याण हेतु आगामी 20 मई को लखनऊ में पंच कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन गोमती तट पर किया जाएगा।इस यज्ञ का मुख्य लक्ष्य सभी जाति-सम्प्रदायों के व्यक्तियों द्वारा एक होकर हिन्दू राष्ट्र के लिए भारत सरकार से मांग करना है।इसके अलावा हनुमंत धाम से श्रीकृष्ण लीला रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।जिसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सभी लोगों को अवगत कराना है।
स्वाभिमानी भारत विकास संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि 20 मई को लखनऊ स्थित गोमती तट पर राष्ट्र कल्याण हेतु होने वाले पंच कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में देश के विभिन्न प्रांतों के असंख्य व्यक्ति भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि हमारे संघ का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की नीतियों के अनुरूप राजनीति की कूटनीति को धर्मनीति बनाना है। हमारा संघ सनातनी संस्कृति को उन्नत बनाने, जाति-भेदभाव को दूर करने एवं नारियों के सम्मान में वृद्धि करने आदि के लिए भी संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर स्वाभिमानी भारत विकास संघ की लखनऊ मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना पाण्डेय व ऐश्वर्या सिंह (रायबरेली) भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने