राजकुमार गुप्ता
 मथुरा।।
आज अशोक विहार आकाश गार्डन में  तिरंगा शाखा लगाकर देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान गाया तथा तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने संविधान की प्रस्तावना को सभी के साथ दोहराया  इसी के साथ साथ होली मिलन समारोह कर सभी ने दूसरे से गले मिलकर   होली की शुभकामनाएं दीं।
   होली मिलन समारोह में होली के परंपरागत गीत गाए  एक दूसरे के ऊपर पुष्पों की वर्षा  फूलों की होली खेली गई तथा चंदन लगाया गया। 
कार्यक्रम के प्रारंभ jजिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने आपके जिला प्रभारी अश्वनी मिश्रा का पटुका पहना कर स्वागत किया देवेंद्र सैनी ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए  प्रेम और रंगों के त्यौहार होली  के महत्व की व्याख्या करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
 समारोह में आप के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम जिला संगठन अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज पार्टी उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल पूर्व जिला  उपाध्यक्ष संतोष  सक्सेना पूर्व यूथ विंग राज्य कमेटी सदस्य आदेश शर्मा  महिला विंग अध्यक्ष निर्मल शर्मा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन  सैनी कमल सिंह राठौर शिवचरण पाल अंसार शाह अल्वी विजय प्रताप सिंह  लक्ष्मी सर्वेश यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आचार्य तरुण किशोर शास्त्री भावना सैनी श्याम वती विमला देवी माया देवी बैकुंठी माहौर योगेश चतुर्वेदी जितेंद्र मुनेश भास्कर डॉक्टर कुलदीप वर्मा सुमित सैनी राजीव कृष्ण एडवोकेट छोटे वाल्मिक देवी माहौर डालचंद माहोर ठाकुर दुर्गा सिंह इस्माइल अली हरिकिशन आलू वाले  हृदय नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने