*मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की, कारीडोर के कार्यों का निरीक्षण किया*

 
* मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर उनके घर जाकर जताया शोक

           मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विंध्यवासिनी माता के धाम में पहुंचकर लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी का श्रीसूक्त के मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। माता का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विराजमान ऊर्ध्वमुखी महाकाली, महालक्ष्मी और महादेव के मंदिरों में भी शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने यहां निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। 
            मुख्यमंत्री इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक आवास गांव ओडी पहुंचे। उन्होने जल शक्ति मंत्री से बात कर उन्हें सांत्वना दिया। योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से ओडी गांव पहुंचे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने