सामाजिक समरसता, एकता, भाईचारे और उल्लास का आनंद पर्व होली: जय प्रकाश


हरदोई।होली महोत्सव में सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि होली सामाजिक समरसता,एकता, भाईचारे, आनंद और उल्लास का पर्व है।
राम वाटिका मैदान में मित्र परिवार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में सांसद ने कहा कि उन्होंने कहा कि होली का ऐतिहासिक पर्व समाज में सद्भाव राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का ज्वलंत उदाहरण है। सभी जनपद के नागरिक इस ऐतिहासिक पर्व को परंपरागत एवं मेलजोल के साथ मनाते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि कहा कि होली सनातन परंपरा का प्रमुख व समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक पर्व है, जो हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि कहा कि होली में उमंग, उत्साह, आत्मीयता, स्नेह और आनंद के रंगों की बरसात होती है। भारतीय संस्कृति ने विश्व को एक परिवार माना है, जिसका आधार प्राणियों में सद्भावना है।
ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने कहा कि कहा है कि होली का पर्व प्यार का संदेश देता है। सबको साथ लेकर भेदभाव को समाप्त करता है। होली का ताना-बाना ऐसा है, जो प्रेम बढ़ाता, दर्द घटाता है।
इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने होली को भाई चारे और प्रेम का पर्व बताया।
होली महोत्सव का शुभारंभ सांसद जय प्रकाश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में समां बांधा। भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कहा कि  होली हो और गीत न हों तो त्यौहार थोड़ा अधूरा सा ही प्रतीत होता है। एक वक़्त था जब गांवों कस्बों में रंग वाले दिन की सांझ "मिलाभेंटी" हुआ करती थी। पूरा का पूरा गांव एकत्रित हो जाता था। लोक होली गीत समां बांधते थे और सभी एक दूसरे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में गले मिलते थे। मित्र परिवार के तत्वावधान में इस होली महोत्सव में जनपद शाहजहांपुर एवं हरदोई के उदीयमान गायकों, कलाकारों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से होली के विविध रूपों को वर्णित किया।

विभिन्न मंचों पर शहीदों की नगरी जनपद शाहजहांपुर की प्रतिष्ठा बढ़ाने संजीव सक्सेना, मनोज सक्सेना, कुमार धर्मेन्द्र ने होली मिलन कार्यक्रम को बखूबी सजाया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता के प्र. नवनीत गुप्ता ने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है व इससे प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने होली को विश्व बंधुत्व की भावना वाला त्यौहार बताया। सत्यम सक्सेना, अक्षय पांडेय, आकाश राठौर भी अपने गायन एवं बांसुरी वादन से प्रभावित किया।
नीलम के नृत्य और पूजा के गायन ने सभी को लुभाया। इस अवसर पर प्रभाकर बाजपेई ने सभी से इस त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
अम्बरीष कुमार सक्सेना के संचालन में हुए होली महोत्सव में सांसद जय प्रकाश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र "नीरज"जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अतुल कपूर, डॉ शारिक परवेज,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र,शिव सत्संग मण्डल अध्यक्ष आचार्य अशोक आदि उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोपाल त्रिपाठी, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, अनूप शर्मा, प्रभाकार बाजपेई, अनिल कुमार सिंह, सन्तोष कुशवाहा, इमरान खां,सुनील कुमार रस्तोगी, संजय अग्निहोत्री, योगेन्द्र यादव, संदीप शुक्ला, रमाकांत मौर्य , सत्येन्द्र श्रीवास्तव, आजाद सिंह, कृष्णा कांत श्रीवास्तव आदि का खासा योगदान रहा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने