जौनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी ने किया जौनपुर का वार्षिक निरीक्षण

जौनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा जनपद जौनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं/इकाईयों एम0टी0 शाखा, आर्मरी, क्वार्टर गार्ड, पुलिस चिकित्सालय, भोजनालय, आर0ओ0 प्लांट एवं बैरिकों आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।
     
तदोपरांत पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक, डा अजय पाल शर्मा के साथ जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधीकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सुरक्षा से सम्बन्धित किए गए पुलिस प्रबंध के बारे में जानकारी ली गई। जनपद में घटित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रगति की समीक्षा भी की गई। भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके तत्काल मौके पर जाकर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनशिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा कार्यवाही के संबंध में पीड़ित से फीडबैक लेकर उसे संतुष्ट करने हेतु भी निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर 14(1) की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध की रोकथाम हेतु अघिक से अधिक संख्या में निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा आदि का निरीक्षण किया गया तथा जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। शाखाओं के निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक, सतीश सिंह व आंकिक शाखा प्रभारी, संजय यादव को कार्यालय में बेहतर रखरखाव हेतु 5000-5000 रुपये का पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। साथ ही समस्त कर्मचारियों को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने