राजकुमार गुप्ता 
आगरा। अखंड भारत हिन्दू महासंघ के नवसंवत्सर विक्रम संवत 2080 के सनातन संस्कृति एवं हिन्दुत्व के कार्यक्रम की श्रंखला में हिन्दुओं को जोड़ने की मंशा के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम की श्रंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन ग्रिज के नेतृत्व में बोदला चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर अंखड भारत जिंदाबाद भारत माता की जय भगवान श्री राम की जय  के साथ केसरिया ध्वज पताकाओं से बोदला चौराहा केसरिया मय बना दिया।
बाद में  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संगठन कार्यकर्ताओं ने अनावश्यक बाद विवाद शुरू कर दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम के नारे भारत माता की जय के नारों से माहौल को भगवामय बना दिया। पुलिस कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखकर संगठन का कार्यक्रम क्रम विधिवत रूप से कराया। इस संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर एंव‌ अर्जुन ग्रिज प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए चौकी इंचार्ज बोदला तथा अन्य पुलिस कर्मियों के गलत आचरण की निन्दा करते हुए कहा प्रदेश में योगी जी सरकार में हिन्दुओं ने पूरे मनोयोग से सिर उठाकर जीना शुरू कर दिया है 
लेकिन पुलिस के अधिकारी समाजवादी मानसिकता से ग्रस्त होकर कुंठित मानसिकता के हिंदुवादियो को परेशान करना नहीं छोड रहे‌ है। कार्यक्रम समापन होने के बाद अप्रैल में आयुक्त कमिश्नरेट आगरा पुलिस से लिखित शिकायत करेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार शर्मा राष्ट्रीय सचिव अरुण वाल्मीकि जिला अध्यक्ष गौरक्षा ब्रजमोहन महानगर मंत्री भूपेंद्र राजौरिया महानगर मंत्री अनिल चौधरी मीडिया प्रभारी प्रमोद चौधरी महानगर मंत्री प्रकाश कुलश्रेष्ठ प्रणय गोस्वामी सौरभ शर्मा भीम वाल्मीकि रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने