राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।। भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानर मथुरा द्वारा निवर्तमान  जिला अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही  द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश  प्रवक्ता  गजेंद्र सिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित हुए प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता जी ने बताया मथुरा जनपद में ओलावृष्टि बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से मथुरा जनपद का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने पूर्ण रूप से सर्वे नहीं कराया अभी तक किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला व यमुना छठ के कारण गोकुल बैराज फाटक बंद किए जाने के कारण डूबी हजारों बीघा जमीन पर रवि की फसल बागानी कृषि फल सब्जियां के नुकसान का आकलन करने एवं गोवर्धन विधानसभा  व छाता तहसील मथुरा वृंदावन के जहांगीरपुर  मैं माननीय चौधरी  राकेश टिकैत जी दौरा करके छाता तहसील में 3 अप्रैल 2023 को किसानों के बीच पहुंचकर किसानों की पीड़ा को सुनेंगे   प्रेस वार्ता के दौरान माननीय राकेश टिकैत जी के मथुरा आगमन का मार्ग एवं समय पर प्रकाश डालते हुए बताया की माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यमुना एक्सप्रेस वे के  ताज हाईवे द्वारा मथुरा शहर में महानगर कार्यालय कृष्ण नगर बिजली घर पहुंचेंगे जलपान उपरांत वृंदावन के जहांगीरपुर किसानों का हाल-चाल पूछ कर छाता को रवाना होंगे वहां पर बीमा कंपनियों एवं जिला प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ गांव में जाकर  आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए किसानों का आह्वान करेंगे प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी  लोकेश कुमार राही एवं पवन चतुर्वेदी  ने संयुक्त रूप से महानगर क्षेत्र में फुटपाथ के विक्रेताओं को खोखा ढकेल वालों को कृष्णा नगर में विकास के नाम पर बेरोजगार किए जाने की घटना से भी अवगत कराया जाएगा मथुरा महानगर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी का  भव्य स्वागत अखिल भारतीय समता फाउंडेशन कार्यालय कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा पर किया जाएगा जिसकी तैयारी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर के कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं  पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी जिला कलाकार लोकेश कुमार राही महानगर सलाहकार चित्रसेन मौर्य उपाध्यक्ष अखिल भारतीय समता फाउंडेशन  से आकाश बाबू विवेक कुमार फैजान कुरैशी विजय कुमार आदि प्रेस वार्ता में उपस्थित रहै।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने