उतरौला बलरामपुर 
केंद्र सरकार व राज्य सरकार सफाई के चाहे जितने भी दावे करें लेकिन सरकार के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर सरकार के दावे की हवा निकालने में लगे हैं। विकास खंड उतरौला के ग्राम पंचायत बासूपुर के चाईडीह में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।  सफाई कर्मी के न आने पर नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है।
 इससे लोगों को आने जाने में दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है। ग्राम वासियों का  कहना है इस सत्र के प्रधान का चुनाव होने के बाद से यहां पर कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं किया गया। इस कारण यहां  सफाई शून्य है। गांव में बनी नाली के टूट जाने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। लोगों को आने जाने के लिए पैजामा व लुंगी उठाकर चलना पड़ता है। सफाई कर्मी के न होने पर ग्रामवासी खुद  नाली का गंदा पानी साफ करने पर मजबूर हैं।
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने