राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।
वृन्दावन।दावानल कुंड क्षेत्र स्थित करह आश्रम में विजय राघव सरकार ट्रस्ट के तत्वावधान में अनन्तश्री  विभूषित करह बिहारी सरकार बाबा राम दास महाराज का 19 वां अष्टदिवसीय सियपिय मिलन महोत्सव 19 मार्च से 26 मार्च 2023 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
महोत्सव की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च को अपराह्न 3 बजे से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।इसके साथ ही दैनिक प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अष्टोत्तरशत श्रीराम चरित मानस का सामूहिक पाठ व्यास कुंवरपाल शास्त्री महाराज की अगुवाई में किया जाएगा।प्रातः 10 से 2 बजे तक रासलीला का नयनाभिराम मंचन प्रख्यात रासाचार्य स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा के निर्देशन में होगा।सायं 4 से 6 बजे तक संतों एवं विद्वानों के प्रवचन आदि होंगे।साथ ही अखंड चौबीस चौपाई पाठ, श्रीभगवान्नाम संकीर्तन, रूद्राभिषेक आदि के अलावा यज्ञाचार्य दामोदर शास्त्री महाराज के आचार्यत्व में शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान संपन्न होगा।
करह आश्रम के प्रबन्धक राम अवतार "भगतजी" महाराज ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव शामिल होने का आग्रह किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने