राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।मथुरा के गांव भाहई में आज सुबह पुलिस की मौजूदगी में  पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली माथे पर मारी गई थी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव भाहई निवासी गंगा सिंह की पत्नी सोनिया (29) आठ महीने अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने पहले पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।  मंगलवार सुबह पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही थी।
महिला अपनी शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस के साथ में चलने लगी। तभी  पति ने घर में कपड़े रह जाने की आवाज लगाई।  सोनिया  घर के अंदर घुसी तो  पति ने सोनिया के माथे पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति  गंगा सिंह मौके से भाग गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने