बहराइच:- इंद्रधनुषी सांस्कृतिक छटा बिखेर अमृत महोत्सव का हुआ समापन, 


सांस्कृतिक मंच पर किन्नर समाज,धर्मगुरुओं, पत्रकार व समाजसेवियों का हुआ सम्मान, 

देशभक्ति के गीतो व किन्नर समाज को समर्पित नृत्य ने बांधा समा





राम कुमार यादव


बहराइच।शहर के गेंदघर मैदान में विगत 18 दिन से चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार देर रात समापन हो गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी रही।जनपद के इतिहास में यह पहला मौका था जहां किन्नर समाज को सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम में हर वर्ग के प्रबुध्द लोगों को एकजुट करने का विहंगम दृश्य दिखाई पड़ा।कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई।पुलवामा आतंकी हमले के शहीदी दिवस के मद्देनजर कार्यक्रम देशभक्ति से सराबोर दिखा।आयोजक मण्डल भी तिरंगा परिधान अपनी छटा बिखेर रहा था।युगल देशभक्ति गीत संदेशे आते है हमे तड़पाते है लोगो बरबस ही तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।


उल्लेखनीय हो कि विगत 28 जनवरी से शहर के गेंदघर मैदान में अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मेट्रो म्यूजिक एकेडमी की टीम द्वारा किया जा रहा था जिसका उद्घाटन सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के द्वारा किया गया था जिसमे विविध कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किये गए।मेट्रो म्यूजिक एकेडमी की डायरेक्टर सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस अमृत महोत्सव में बहराइच की प्रतिभाओं को मौका दिया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, डांसिंग, क्राफ्ट, मेहंदी, कवि सम्मेलन, किड्स मॉडलिंग का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं। जनपद के इतिहास में यह पहला मौका रहा कि कार्यक्रम के आयोजन मंडल द्वारा जिले के किन्नर समाज को आमंत्रित किया गया समाज के हर वर्गों को बहराइच अमृत महोत्सव में जगह दी गई है इसलिए धर्म गुरुओं के साथ किन्नर समाज की गुरु को भी यहां निमंत्रण दिया गया है क्योंकि किन्नर समाज के बिना हर खुशियां अधूरी हैं।कार्यक्रम में किन्नर समाज की गुरु गुड़िया मम्मी एवं उनकी शिष्यों को कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मेट्रो म्यूजिक एकेडमी के कोरियोग्राफर राज द्वारा किन्नर समाज को समर्पित एक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मूक बधिर बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को विभाग प्रचारक डॉ. अवधेश के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात सिख समुदाय के धर्मगुरु विक्रम सिंह, बौद्ध समुदाय से सुंदर लाल गौतम एवं रजौरी में शहीद हुए सुरजीत सिंह के भाई सतवंत सिंह समेत दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ मुकेश पाण्डेय , अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अमित पांडेय,एलआईयू प्रभारी रजनीश कुमार राठी,संघ के सह प्रान्त गौ सेवा प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह,वरिष्ठ पत्रकार सचिन श्रीवास्तव, शाहनवाज खां,निशा शर्मा,सुनीता सिंह को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मेट्रो म्यूजिक एकेडमी की डायरेक्टर सोनी श्रीवास्तव और समाजसेवी राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। आयोजक मंडल में सुमिति गुप्ता,स्मिता श्रीवास्तव,मूक बधिर विद्यालय की संस्थापिका बलमीत कौर, चरनजीत कौर, दीपा आनंद, शमा परवीन, संध्या श्रीवास्तव, डॉक्टर रिजवाना, नीता श्रीवास्तव,सीमा कुमारी, परविंदर सिंह सम्मी,रवि कुमार, राकेश प्रजापति, मोईद खान, शिवा गुप्ता, आशीष सिंह बन्ना, अक्षय सिंह, हमजा, चंदन मिश्रा, संकेत वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



भगवान राम ने किन्नर समाज को दिया था आशीर्वाद : गुड़िया मम्मी

किन्नर समाज की मुखिया गुड़िया मम्मी ने कहा कि प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष का वनवास काटने के लिए अयोध्या छोड़ने लगे, तब उनकी प्रजा और किन्नर समुदाय भी उनके पीछे-पीछे चलने लगे थे। तब श्रीराम ने उन्हें वापस अयोध्या लौटने को कहा। लंका विजय के पश्चात जब श्रीराम 14 साल वापस अयोध्या लौटे तो उन्होंने देखा बाकी लोग तो चले गए थे, लेकिन किन्नर वहीं पर उनका इंतजार कर रहे थे। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर प्रभु श्रीराम ने किन्नरों को वरदान दिया कि उनका आशीर्वाद हमेशा फलित होगा। तब से बच्चे के जन्म और विवाह आदि मांगलिक कार्यों में वे लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।उन्होंने किन्नर समाज को सम्मानित करने पर प्रसन्नता भी जताई।


*तिरंगा परिधान में दिखाई पड़ा आयोजक मण्डल*

पुलवामा अटैक के ब्लैक डे होने के कारण शहीदों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजक मण्डल तिरंगा परिधान में अपनी छटा बिखेर रहा था।पूरा पण्डाल देशभक्ति में सराबोर दिख रहा था।

(बॉक्स में)

*एमएलसी डॉ. प्रज्ञा ने गीत से बांधा समा*

अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन मौके पर पहुंची विधान परिषद सदस्य डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखकर अपने आपको रोक नही पाई।सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने झूले झूले लाल दम मस्त कलंदर,सेवन दी सर्कार दम मस्त कलंदर,बोलो बोलो यार दम मस्त कलंदर,सेवन वाला पीर सदा मेरे दिल दे अन्दर,झूले झूले लाल दम मस्त कलंदर गीत गाकर मौजूद दर्शकों से काफी तालियां बटोरी।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए जिससे जनपद की प्रतिभाएं सामने आ सके।

(बॉक्स में)

*किन्नर समाज को समर्पित नृत्य सराहा गया*

किन्नरों को लेकर अक्सर हमारे समाज में जिज्ञासा बनी रहती है।सरकार व संविधान की सराहनीय पहल के कारण इन्हें भी बराबर का दर्जा दिया गया है।मेट्रो म्यूजिक एकेडमी के कोरियोग्राफर राज ने किन्नर समाज को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

(बॉक्स में)

*किन्नर समाज को किया गया सम्मानित*

जनपद के इतिहास में यह पहला मौका था जहां पर किन्नर समाज को सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजक मेट्रो म्यूजिक एकेडमी के द्वारा किन्नर समाज की मुखिया गुड़िया मम्मी,रेखा, रवीना,लवली,साहिबा,राखी,हीरा प्रकाश को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने