उतरौला(बलरामपुर)
वेदमंत्र और कुरान की आयतें एक ही पंडाल में साथ-साथ गूंजी। मौका था 9फरवरी 2023 गुरूवार को विकास खंड उतरौला परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का।  इस दौरान कुल 111 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नव दंपत्तियों में मुस्लिम जोड़ों को  इस्लामी रीति रिवाजों के बीच मौलाना ने निकाह कराया। हिंदू परिवारों के  जोड़े सात फेरों के साथ दांपत्य जीवन की डोर में बंधे। बैंड-बाजे के साथ सभी जोड़ों को मंडप तक लाकर विधि विधान से विवाह कराया गया। नव दंपत्तियों को बर्तन, जेवर, कपड़ा, मोबाइल, डिनर सेट व मोबाइल के साथ शासन द्वारा घोषित आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। मंच पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए  विधायक राम प्रताप वर्मा ,ब्लॉक प्रमुख उतरौला प्रतिनिधि महिपाल चौधरी,ब्लाक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग राकेश तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चन्द गुप्त,देवानन्द गुप्ता  जे ई राम सनेही भारती,एडीओ पंचायत हनुमान मान प्रसाद, संतोष कुमार ADO सहकारिता, सुशील कुमार ADO SB, अमित कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी परमानंद यादव , उमा शंकर पाल, मुकेश कुमार, जितेन्द्र यादव, चंद्र प्रकाश मौर्य , अनिल कुमार पटेल, दीपक गुप्ता रेहरा बाजार, अश्विनी सिंह बलरामपुर, रजत यादव, महेंद्र कुमार, चंचल सिंह, सुशील पटेल, जय प्रकाश, कृष्ण कुमार तिवारी, के.पी.सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव,आनंद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेद्र कुमार,  विशेष सहयोग रहा।
उतरौला ब्लाक परिसर मेंआयोजित सामूहिक विवाह में विकास खंड उतरौला के 19जोड़े,श्रीदत्तगंज के 19जोड़े,रेहरा के 44,गैंड़ास बुजुर्ग के 7 तथा बलरामपुर के 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के मौके पर मुस्लिम धर्म के 11जोड़ों का मौलाना ने निकाह कराया।
सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू पक्ष के लोगों के साथ हर आने वाले मेहमानों के कोरोना टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने