मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ छात्रों से प्रेरक संवाद कार्यक्रम



संवादाता:- राम कुमार यादव



बहराइच। नए भारत का ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश में कौशल विकास एवं युवा कल्याण योजनाओं का परिचय विषयक महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आडिटोरियम में महाविद्यालय के छात्रों से प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के प्रोफेसर धनन्जय सिंह तथा राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के रजिस्ट्रार अरविन्द कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को वन ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई नीतियों एवं महत्वाकाँक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 
मुख्यवक्तागणों ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के विज़न 5 ट्रिलियन डालर को साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक ने जाने हेतु भागीरथ प्रयास किए जा रहे हैं। वन ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पाटर्नशिप के लिए अब तक प्रदेश सरकार द्वारा 21 देशों से सम्पर्क किया गया है। अब तक नीदरलैंड, सिंगापुर, जापान, दक्षिणी कोरिया, आस्ट्रेलिया, यू.के., संयुक्त अरब अमीरात, इटली एवं मारीशस द्वारा सहभागिता के लिए सहमति प्रदान की गई है। 

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था मज़बूत एवं लचीली है। देश के निर्यात में जहां प्रदेश का योगदान का 12 प्रतिशत है वहीं जी.डी.पी. में 08 प्रतिशत है। देश के कुल गेहॅू, चावल व गन्ना उत्पादन में क्रमशः 28, 12 तथा 44 प्रतिशत योगदान है। उत्तर प्रदेश सब्ज़ी, दूध, आम, आंवला तथा आलू उत्पादन में देश में प्रथम है। प्रदेश में कुल काश्त क्षेत्रफल को 70 प्रति. साद्यान्न, 8.5 प्रति. गन्ना, 4.50 प्रति. सब्ज़ी, 4.8 प्रति. तिलहन एवं 1.2 प्रति. फलों के उत्पादन से आच्छादित है। एक्सप्रेस-वे एवं रेलवे नेटवर्क में अव्वल, सड़क नेटवर्क में द्वितीय, सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा मल्टी माफडल वाटर वेज टर्मिनल जैसी विशेषताओं से युक्त प्रदेश होने के कारण प्रदेश को उद्योग एवं आर्थिक हब के रूप में विकसित किए जाने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में 15 लाख से अधिक कौशलयुक्त प्रशिक्षि युवा एवं आबादी का 25 प्रति. वर्किंग ग्रुप एज के साथ प्रदेश गुड गवर्नेंस इंडेक्स में प्रथम, एक्सपोर्ट प्रिपेयर्ड इंडेक्स में द्वितीय होने के साथ ही एचीर स्टेट है। दृ
मुख्यवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में रोजगार सृजन और युवा कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्ष 2017 से 2022 तक प्रदेश में कुल 3,44,158 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ तथा इसके परिणामस्वरूप कुल 15,52,056 रोजगार सृजित हुए। इस अवधि में राज्य के विभिन्न औद्योगिक विकास प्राधिकरणों द्वारा भूमि आवंटन के माध्यम से लगभग 80,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया गया और 5,90,000 रोजगार सृजित किए गए हैं। विगत साढ़े पांच वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से 05 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हुए निवेश से 01 करोड़ 61 लाख से अधिक नौजवानों को निजी क्षेत्र में नौकरी व रोजगार मिला है। लगभग 60 लाख से अधिक नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें टैबलेट/स्मार्टफोन निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आगामी 05 वर्षों में कुल 02 करोड़ टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित किए जाने का लक्ष्य है। अब तक 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को यह सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावास व स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी की गई है। 

अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती द्वारा राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, प्रदेश के प्रतिभावान व कुशल खिलाड़ियों को प्रदेश के शासकीय व सार्वजनिक उपक्रमों में, लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर नियुक्ति हेतु 02 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था। गांवों में खेल के मैदान के लिए जमीन आरक्षित करने, खेल के मैदान बनाने, ओपेन जिम के निर्माण तथा विकास खण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम एवं जनपद स्तर पर स्टेडियम बनाने जैसे कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में स्पोर्ट किट उपलब्ध करायी जा रही है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, एम.एल.सी. डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, नानपारा के राम निवास वर्मा ने जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. संजय खत्री व अन्य अधिकारियों, उद्यमियों, गणमान्य व संभ्रान्तजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संवाद कार्यक्रम को सांसद बहराइच सहित अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में डीएम डाॅ. चन्द्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने