सहकारिता और नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपाइयों की अटल भवन में हुई बैठक


         (गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों) 

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय और सहकारी समितियों की चुनाव के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।   इन दोनों चुनाओं में भाजपा प्रत्याशियों को भारी सफलता मिलेगी।

             उपरोक्त विचार मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/नगर निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सहकारिता और निकाय चुनाव की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए जितना कार्य अपने शासनकाल में करवा दिया है उतना कार्य दशकों से सत्ता में रहने वाले विपक्ष की सरकारों ने नहीं किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देश और प्रदेश का ऐतिहासिक विकास कर प्रत्येक वर्ग और समाज को समृद्धशाली बनाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शीघ्र करवाने के लिए भाजपा सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।उन्होंने संगठन की योजना अनुसार वार्डों की बैठक कर करणीय बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण करते हुए समय पर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।


            भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और दायित्वधारी नेताओं से प्रण प्राण से निकाय और सहकारी समितियों की चुनाव में संगठन की योजना रचना अनुसार कार्य करने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पुरुषार्थ से भाजपा प्रत्याशियों को निश्चित तौर पर भारी सफलता मिलेगी और लोक सभा में इसका प्रतिफल देखने को मिलेगा। 

 

 उपरोक्त बैठकों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल,सहकारी समिति चुनाव जिला प्रभारी मनोज मिश्र,जिला संयोजक राजेश सिंह बबलू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,नगर निकाय जिला सह संयोजक सुरेश गुप्ता,पंकज वर्मा,नगर निकाय चुनाव संयोजक/जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विनय पाण्डेय,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,राजेंद्र अग्रवाल बबुआ,चंद्रभान गुप्ता,सुरेंद्र सोनी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने