राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी जू महाराज का त्रिदिवसीय वार्षिक पाटोत्सव एवं होली महोत्सव का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 पर्यंत विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 2 मार्च को प्रातः 7 बजे दीप प्रज्वलन, अखंड रामायण पाठ व अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ होगा।तत्पश्चात अपराह्न 2 बजे से ठाकुरजी की डोला सवारी (शोभायात्रा) समूचे नगर में गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी।
3 मार्च को प्रातः 7 से 11 बजे तक विश्व कल्याणार्थ वृहद यज्ञ होगा।पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संत विद्वत सम्मेलन का आयोजन होगा।तत्पश्चात महामंडलेश्वरों, महंतों, संतों व विप्रों आदि का वृहद भंडारा होगा।
4 मार्च को नि:शुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर, भजन संध्या व यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने