बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना की गतिविधियों का कैलेण्डर जारी

 

प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को मनाया जायेगा कन्या जन्मोत्सव

 

माह फरवरी के अन्त तक प्रत्येक जिला अस्तपताल, सी.एच.सी, पी.एच.सी में की जायेगी फंक्शनल डिजिटल गुड्डा-गुड़िया बोर्ड की स्थापना

-निदेशक महिला कल्याण

 

लखनऊ: 23 जनवरी, 2023

 

महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना की गतिविधियों के लिए राज्य स्तरीय गतिविधियां कैलेण्डर जारी किया गया है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बाल लिंग अनुपात में सुधार लाने, लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कराने, बालिकाओं के असितत्व और संरक्षण को सुनिश्चित कराने तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य के भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी, 2015 से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना चलाई जा रही है।

निदेशक महिला कल्याण श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रदेश में प्रत्येक वर्ष विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि वर्ष 2023 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को जनपदों में कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा। बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए समस्त जनपदों के जिला महिला चिकित्सालयों, सी.एस.सी. ब्लाक कार्यालयों व ऐसे सब-सेंटर जहां पर्याप्त संख्या में प्रसव होते हो, में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन से स्वंयसेवी संस्थाओ/कॉर्पोंरेट सोशल रिस्पॉस्बिलिटी फंड तथा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कर्मियों को जोड़ा जायेगा।

निदेशक महिला कल्याण ने बताया कि बालिकाओं को जन्म के बारे में अनुकूल वातावरण बनाने और जन्म लेने वाले बच्चों के लिंग अनुपात और जन्म के आंकड़ों की निगरानी हेतु जिले के प्रत्येक जिला अस्पताल सी.एच.सी., पी.एच.सी, में माह फरवरी के अन्त तक फंक्शनल गुड्डा-गुड़िया बोर्ड की स्थापना की जायेगी। 15 फरवरी, 2023 को जनपद की मेधावी छात्राओं/स्कूलों को निर्धारित पुरस्कार धनराशि का वितरण किया जायेगा। फरवरी के अन्त में लघु फिल्म का निर्माण या कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने