मीरजापुर जिले में कोहरे का सरूप है। मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक कोहरे की चादर बिछी रही। लोगों की सुबह ठिठुरन के बीच हुई। मौसम का असर परिवहन पर भी दिखा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों को अलाव की शरण लेनी पड़ी। सुबह 11 बजे धूप तो हुई लेकिन वह कोई राहत नहीं दे सकी। हवा के चलते लोग ठिठुरते रहे। मंगवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। दोपहर मौसम कुछ साफ होने पर चहल-पहल दिखी लेकिन शाम होते ही कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई। बाजार में अधिकांश दुकानों के शटर समय से पहले ही गिर गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने