बहराइच:- ग्राम पंचायत राजा रेहुवा के पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


राम कुमार यादव




बहराइच- फखरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत राजा रेहुवा में बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस का 
आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम ग्राम प्रधान इतबारी लाल ने राष्ट्र ध्वज फहराया उसके बाद सभी उपस्थित जनों व बच्चों ने राष्ट्रगान का पाठ किया कार्यक्रम का संचालन युवा समाज सेवी विजय कुमार यादव उर्फ ननके भैया ने  किया। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा समाज सेवी अजय कुमार यादव ने कहा कि समाज को कुरीतियों से मुक्त बनाने के लिए सभी को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करना होगा। 
श्री यादव ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए गौरवमय दिन है।  भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहा। भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों  द्वारा लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दिलाई गई। और उसके लगभग ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 के दिन भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया और भारतीय संविधान को लागू किया गया। तत्पश्चात प्रत्येक वर्ष हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं। 


इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव,पूर्व प्रधान राजा रेहुवा राम निवास यादव,ग्राम रोजगार सेवक राम बिलास प्रजापति, आशा कार्यकत्री जामवंती सिंह, रवि कुमार, पंचायत सहायक जामवंत कुमार, दिनेश कुमार यादव, विनोद यादव, पत्रकार राम कुमार यादव, पत्रकार पवन कुमार यादव, सिपाही लाल यादव, राम समुझ यादव, राम सिंह यादव,राम धीरज, अरविंद कुमार, राजेश कुमार यादव, जगदेव प्रजापति, महादेव प्रजापति, बाबू शर्मा, जमुना शर्मा, पप्पू शर्मा, संजय प्रजापति,सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने