समरसता भोज आयोजित। 

 गोंडा। स्थानीय रोडवेज तिराहा पर लक्ष्य फाउंडेशन न्यास द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता भोज आयोजित कर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय हलचल ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के बस स्टैंड तिराहे पर सामाजिक समरसता हेतु खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन राजेश दुबे एवं संगठन के संस्थापक सदस्य शशी कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। यह कार्यक्रम संगठन के संस्थापक सदस्य राकेश दुबे जी के सौजन्य से संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में जगदंबा प्रसाद, अरुण भानु तिवारी ,दिलीप मिश्रा, अवधेश यादव, शशि कुमार दुबे ,बबलू गुप्ता, जयकुमार, अतुल श्रीवास्तव,विजय कुमार, बबलू दुबे, अरुण मिश्रा, राजू मिस्त्री, रूप गुप्ता सहित संगठन के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा_ प्रशांत मिश्रा। 
9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने