उतरौला(बलरामपुर) मिशन शक्ति के अंर्तगत उतरौला पुलिस ने  स्टाइल लगाकर उत्तर प्रदेश 112 योजना का प्रचार प्रसार कर महिलाओ को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
               बुधवार को पुलिस बूथ पर जागरूकता स्टाल पर महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत घरेलू हिंसा से पीड़ित  महिलाओ को त्वरित सहायता,बुजुर्ग व असहाय महिलाओ में सुरक्षा की भावना ,महिलाओ  से क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद स्थापित करने, सवेरा के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिको हेतु सामुदायिक पुलिसिंग योजना की जानकारी दी गई।इस अवसर पर कॉन्स्टेबल देवबक्श सिंह, आरती मिश्र,आरती यादव,शिल्पा यादव,गुड्डी यादव,व संजय कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने