उतरौला (बलरामपुर) :
खराब नलकूपों के कारण न केवल गन्ने व सब्जियों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है बल्कि किसानों के गेंहू की सिचाईं नहीं हो पा रही है। विकास खंड में मौजूद 23 नलकूपों में से आधे नलकूप नाली व गूला दोष के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं।गेंहू की सिचाई को लेकर नलकूपों की बदहाल स्थिति से किसान  परेशान हैं। बड़हरा भिठौरा, पुरैनिया जाट, चीती, नयानगर विशुनपुर, इमिलिया, गनवरिया बुजुर्ग प्रथम व द्वितीय तथा शेरगंज ग्रंट के नलकूप नाली दोष के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं। पाइपलाइन दोष के कारण पिपराराम, बकसरिया व माधव महुआ के नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों का कहना है कि इस समय गेंहूं की फसल की सिंचाई के लिए नलकूपों का ही सहारा है लेकिन इनकी खराब स्थिति के कारण फसल की सिचाई नही हो पा रही है।झिनकन का कहना है कि नलकूपों के सहारे सब्जियों की फसल की सिंचाई होती थी लेकिन अब सिंचाई के लिए दूसरा कोई साधन नहीं रह गया है।मजबूर होकर निजी पंपिग सेट से सिचाई करनी पड़ रही है। लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों के कारण पंपिंग सेट चलाना भी मुश्किल हो गया है। मेहीलाल बताते हैं कि  नलकूप की नालियों के न होने से खेतों तक पानी ले जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता विनोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सभी खराब नलकूपों के भौतिक स्थिति की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आदेश मिलते ही दोष दूर कराकर सभी नलकूपों को शुरू कराया जाएगा।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने