बहराइच:- 26 जनवरी का दिन भारत के लिए गौरवमय दिन है:- कार्यवाहक कमांडेंट 

राम कुमार यादव





बहराइच (ब्यूरो) जनपद के नानपारा  सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैईया  कैम्प में 59वी वाहिनी   द्वारा हर्षो-उल्लास के साथ 74वॉ  गणतंत्र दिवस मनाया गयाl
 जिसमें 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा  के मुख्यालय प्रांगण  व समस्त सीमा चौकियो में 74वॉ गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया l वाहिनी मुख्यालय  में आयोजित समारोह के दौरान कार्यवाहक  कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और  सभी  सशस्त्र सीमा बल  के जवानों दारा द्वारा सम्मान  राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई l
इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट  शक्ति सिंह ठाकुर  द्वारा वाहिनी के कार्मिको व उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाऐ दी गई और गणतंत्र दिवस  के इतिहास के बारे मे संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए गौरवमय दिन हैlभारत लंबे समय तक ब्रिटीश शासन के अधीन रहा l भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दिलाई और उसके लगभग ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 के दिन भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया और भारतीय संविधान को लागु किया गया l तद्पश्चात प्रत्येक वर्ष हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय  पर्व के रूप में मनाते आ रहे है l कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा बल महानिदेशक के सन्देश को कार्मिको तक पहुचाया गया और बल के आदर्श वाक्य सेवा सुरक्षा बंधुत्व को चरितार्थ करते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरणा दी गई l तदोपरांत कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा बल मुख्यालय से प्राप्त पदक डी.जी. डिस्क से कार्मिको को सम्मानित किया गया l पदक/डी.जी. डिस्क प्राप्त किये गये जिसमें  निरीक्षक सा० सुग्रीव प्रसाद (अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2021 सहायक उप निरीक्षक(सा०) अनीबर्न भट्टाचार्यजी (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), मुख्य आरक्षी(सा.) मोहि कांता मिली (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021) मुख्य आरक्षी(शस्त्रागार) पुचिंग शिरिंग (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021),  नायक (मेसन) धनपत पंडित (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021) आरक्षी(सा०) पारस राम (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), आरक्षी(सा.) महिला मैनाओश्री बोरो (डी.जी. डिस्क सिल्वर के साथ प्रशस्ति पत्र ) तत्पश्चात शहीद घनश्याम गुर्जर वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया |  इस कार्यक्रम के दौरान  शेखर बजाज उप-कमांडेंट गौतम शर्मा   सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक बालकिशन जयसवाल एवं वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य  कार्मिक उपस्थित रहें |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने